scorecardresearch
Saturday, 25 April, 2026
होमदेशकर्नाटक: ईडी ने निजी कॉलेजों में इंजीनियरिंग सीट ब्लॉकिंग 'घोटाला' मामले में छापे मारे

कर्नाटक: ईडी ने निजी कॉलेजों में इंजीनियरिंग सीट ब्लॉकिंग ‘घोटाला’ मामले में छापे मारे

Text Size:

बेंगलुरु, 25 जून (भाषा) प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बुधवार को बेंगलुरु के कुछ निजी कॉलेजों में कथित ‘इंजीनियरिंग सीट ब्लॉकिंग घोटाले’ से जुड़े धनशोधन मामले की जांच के तहत कई स्थानों पर छापे मारे। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।

बीएमएस कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग, आकाश इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी और न्यू होराइजन कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग जैसे कॉलेजों के परिसरों, बीएमएस के ट्रस्टियों और उनके मुख्य सहयोगियों के अलावा कुछ शिक्षा सलाहकारों और एजेंट के यहां तलाशी ली गई।

उन्होंने कहा कि संघीय जांच एजेंसी की बेंगलुरु जोनल इकाई धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत यह जांच कर रही है।

भाषा जोहेब नरेश

नरेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments