scorecardresearch
Friday, 13 March, 2026
होमदेशकर्नाटक: उडुपी के उत्पाद शुल्क उपायुक्त के खिलाफ मामला दर्ज

कर्नाटक: उडुपी के उत्पाद शुल्क उपायुक्त के खिलाफ मामला दर्ज

Text Size:

उडुपी, 13 मार्च (भाषा) कर्नाटक की लोकायुक्त पुलिस ने उडुपी के उत्पाद शुल्क उपायुक्त टीएम श्रीनिवास के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि विभिन्न स्थानों पर छापेमारी के बाद श्रीनिवास की आय के ज्ञात स्रोतों से परे 8.69 करोड़ रुपये मूल्य की संपत्ति का पता चला।

लोकायुक्त अधिकारियों ने 11 मार्च को अधिकारी से जुड़े 15 स्थानों पर एक साथ छापे मारे थे।

उन्होंने बताया कि छापेमारी के दौरान 6.90 करोड़ रुपये मूल्य की अचल संपत्तियों का पता चला, जिसमें 11 भूखंड, छह मकान और करीब 31 एकड़ कृषि भूमि श्रीनिवास और उनके परिजनों के स्वामित्व में पाई गई।

अधिकारियों ने अनुमानित 2.66 करोड़ रुपये मूल्य की चल संपत्तियां भी जब्त की, जिसमें 3.95 लाख रुपये नकद, 1.47 करोड़ रुपये मूल्य के स्वर्ण आभूषण, 17 लाख रुपये मूल्य के वाहन, बैंक में जमा 25.75 लाख रुपये और 72.68 लाख रुपये मूल्य की अन्य वस्तुएं शामिल थीं।

लोकायुक्त पुलिस के मुताबिक, श्रीनिवास की वैध आय से अधिक संदिग्ध संपत्तियों का कुल मूल्य 8.69 करोड़ रुपये आंका गया है।

पुलिस के मुताबिक, छापेमारी के दौरान जब्त किए गए दस्तावेजों और वित्तीय रिकॉर्डों की जांच की जा रही है।

भाषा सं राजेंद्र जितेंद्र

जितेंद्र

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments