ठाणे (महाराष्ट्र), तीन जनवरी (भाषा) भाजपा के एक नेता ने मंगलवार को महाराष्ट्र के ठाणे शहर में समाज सुधारक दंपती सावित्री फुले और ज्योतिबा फुले का स्मारक बनाने की बात कही।
सावित्री फुले की जयंती के अवसर पर एक समारोह में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधान पार्षद (एमएलसी) निरंजन दावखरे ने कहा कि वह राज्य सरकार के समक्ष इस मांग को उठाएंगे और जल्द ही एक स्मारक का निर्माण किया जाएगा।
‘बालासाहेबंची शिवसेना’ के प्रवक्ता नरेश म्हास्के ने भी इस अवसर पर स्मारक की आवश्यकता को रेखांकित किया।
महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री जितेंद्र अव्हाड ने कहा कि अगर अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) समुदाय एकजुट होता है तो वे अगले प्रधानमंत्री का फैसला कर सकते हैं।
उन्होंने कहा, ‘‘ओबीसी समुदाय को यह समझकर अपनी राजनीतिक स्थिति तय करनी चाहिए कि कौन आरक्षण के पक्ष में है और कौन इसके खिलाफ है।’’
भाषा सुरभि वैभव
वैभव
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
