scorecardresearch
Sunday, 8 March, 2026
होमदेशन्यायमूर्ति सांघी अगले सप्ताह उत्तराखंड के मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ लेंगे

न्यायमूर्ति सांघी अगले सप्ताह उत्तराखंड के मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ लेंगे

Text Size:

देहरादून, 24 जून (भाषा) दिल्ली उच्च न्यायालय के न्यायाधीश विपिन सांघी को मंगलवार को उत्तराखंड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ दिलाई जाएगी।

न्यायमूर्ति सांघी उच्च न्यायालय के पूर्व मुख्य न्यायाधीश आरएस चौहान का स्थान लेंगे जो गत वर्ष दिसंबर में पद से सेवानिवृत्त हो गए थे।

उच्च न्यायालय के रजिस्ट्रार जनरल द्वारा शुक्रवार को इस संबंध में जारी आदेश के अनुसार न्यायमूर्ति सांघी को 28 जून को यहां राजभवन में आयोजित एक समारोह में प्रदेश के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह पद की शपथ दिलाएंगे ।

फिलहाल उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश के रूप में न्यायमूर्ति संजय मिश्रा कार्यरत हैं ।

भाषा दीप्ति दीप्ति संतोष

संतोष

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments