scorecardresearch
Friday, 13 March, 2026
होमदेशटक्कर मारकर फरार होने के मामले में आरोपी न्यायिक अधिकारी की हृदयाघात से मृत्यु

टक्कर मारकर फरार होने के मामले में आरोपी न्यायिक अधिकारी की हृदयाघात से मृत्यु

Text Size:

नयी दिल्ली, 12 मार्च (भाषा) वाहन से टक्कर मारकर फरार होने के मामले में आरोपी न्यायिक अधिकारी की पंजाब के होशियारपुर जिले में मृत्यु हो गई। अधिकारी का मुकदमा हाल में उच्चतम न्यायालय द्वारा पंजाब से दिल्ली स्थानांतरित किया गया था।

होशियारपुर जिला अदालत में प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट (जेएमआईसी) के पद पर कार्यरत पंकज गर्ग का निधन संभवत: हृदयाघात के कारण हुआ।

गर्ग हरियाणा के सिरसा जिले के कलांवाली के निवासी थे और पंजाब न्यायिक सेवा में कार्यरत थे।

उनकी मृत्यु न्यायालय द्वारा उनके खिलाफ कथित ‘हिट-एंड-रन’ मामले की सुनवाई पंजाब की एक अदालत से दिल्ली के रोहिणी स्थित एक अधीनस्थ अदालत में स्थानांतरित करने के कुछ दिनों बाद हुई है।

पिछले साल अक्टूबर में, उच्चतम न्यायालय की एक पीठ ने टक्कर मारकर फरार होने के मामले में मृतक के परिवार द्वारा दायर उस याचिका को स्वीकार कर लिया, जिसमें मुकदमे को स्थानांतरित करने की मांग की गई थी। आरोपी के न्यायिक अधिकारी होने के कारण परिवार ने पक्षपात का आरोप लगाया था।

पीड़ित की पत्नी के अनुसार, उनके पति की पिछले साल फरवरी में गर्ग द्वारा कथित तौर पर चलाई जा रही कार से टक्कर लगने के बाद मौत हो गई थी।

भाषा आशीष प्रशांत

प्रशांत

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments