scorecardresearch
Saturday, 21 March, 2026
होमदेशराजस्थान में कांग्रेस का हाथ से हाथ जोड़ो अभियान शुरू

राजस्थान में कांग्रेस का हाथ से हाथ जोड़ो अभियान शुरू

Text Size:

जयपुर, 26 जनवरी (भाषा) राजस्थान में कांग्रेस पार्टी का हाथ से हाथ जोड़ो अभियान बृहस्पतिवार को शुरू हुआ। पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बूथ स्तर पर मार्च निकाला।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता ने कहा, ‘‘पार्टी का हाथ से हाथ जोड़ो अभियान बृहस्पतिवार सुबह शुरू हुआ जो अगले दो महीने तक जारी रहेगा। पार्टी को मजबूत करने के लिए प्रदेशभर में मतदान केंद्र स्तर पर रैलियां निकाली जाएंगी।’’

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रमुख गोविंद सिंह डोटासरा ने बृहस्पतिवार को जयपुर जिले के जमवा रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र में पैदल मार्च में हिस्सा लिया।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पार्टी के राज्य प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रमुख गोविंद सिंह डोटासरा शुक्रवार को अजमेर में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे।

भाषा कुंज

संतोष

संतोष

संतोष

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments