scorecardresearch
Tuesday, 3 March, 2026
होमदेश101 एरिया के जेओसी लेफ्टि. जनरल पंचनाथन का दिल का दौरा पड़ने से निधन

101 एरिया के जेओसी लेफ्टि. जनरल पंचनाथन का दिल का दौरा पड़ने से निधन

Text Size:

शिलांग, सात दिसंबर (भाषा) मेघालय में 101 एरिया के जनरल ऑफिसर कमांडिंग, लेफ्टिनेंट जनरल के. सी. पंचनाथन का मंगलवार को दिल का दौरा पड़ने से यहां निधन हो गया। वह 57 साल के थे । अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

सेना के अधिकारियों के मुताबिक, लेफ्टिनेंट जनरल पंचनाथन को यहां नॉर्थ ईस्टर्न इंदिरा गांधी रीजनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ एंड मेडिकल साइंसेज ले जाया गया और मंगलवार की रात करीब साढ़े आठ बजे उनका निधन हो गया।

प्रदेश के मुख्यमंत्री कोनराड के. संगमा ने रक्षा अधिकारी के निधन पर शोक व्यक्त किया।

मुख्यमंत्री ने ट्वीट किया, ‘‘101 एरिया के बेहद खुशमिजाज और ऊर्जावान जनरल ऑफिसर कमांडिंग लेफ्टिनेंट जनरल के. सी. पंचनाथन का कल रात निधन हो गया। उनके असामयिक निधन से गहरा दुख हुआ है। वह अक्सर मेरे पास आते थे और इस बात पर चर्चा होती थी कि पूर्वी कमान, पूर्वोत्तर के लोगों के साथ अपने संबंधों को कैसे मजबूत कर सकता है।’’

सैन्य अधिकारियों ने बताया कि अधिकारी यहां 101 सैन्य बेस का कार्यभार संभालने से पहले विभिन्न पदों पर भारतीय सेना में अपनी सेवा दे चुके थे।

भाषा रंजन नरेश

नरेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments