scorecardresearch
Monday, 20 April, 2026
होमदेशझामुमो ने असम विधानसभा चुनाव के लिए 21 उम्मीदवारों की सूची जारी की

झामुमो ने असम विधानसभा चुनाव के लिए 21 उम्मीदवारों की सूची जारी की

Text Size:

रांची, 23 मार्च (भाषा) झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने असम विधानसभा चुनाव के लिए अपने 21 उम्मीदवारों की सूची सोमवार को जारी की।

झामुमो क्षेत्रीय पार्टी की छवि को मिटाकर एक राष्ट्रीय राजनीतिक दल के रूप में उभरना चाहता है। पार्टी का उद्देश्य चाय बागानों में काम करने वाली जनजाति के लगभग 70 लाख लोगों को अपने पक्ष में करना है, जिनमें से कई लोगों की जड़ें झारखंड से जुड़ी हुई हैं।

झामुमो के महासचिव विनोद कुमार पांडे ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘विस्तृत विचार-विमर्श के बाद, पार्टी ने असम की 126-सदस्यीय विधानसभा के चुनावों के लिए 21 सीटों पर चुनाव लड़ने का फैसला किया है।’’

पांडे ने कहा कि पार्टी ने मजबत से प्रीति रेखा बारिया, बिस्वनाथ से तेहारू गौड़, खुमताई से अमित नाग, चबुआ से भुबेन मुरारी, गोसाईंगांव से फेड्रिक्सन हसदा, सोनारी से बलदेव तेली, डिगबोई से भरत नायक और भेरगांव से प्रभात दास पनिका सहित अन्य को मैदान में उतारा है।

झामुमो असम में आदिवासियों की बड़ी आबादी पर नजर बनाए हुए है, जिसमें चाय बागानों में काम करने वाले बड़ी संख्या में वे लोग भी शामिल हैं, जिनकी जड़ें झारखंड के छोटानागपुर क्षेत्र से जुड़ी हैं। यह स्थिति पार्टी के विस्तार के लिए सहायक सिद्ध होती है।

झामुमो का मानना ​​है कि इन समुदायों की सामाजिक और आर्थिक चिंताएं हैं, जिनका ‘‘पर्याप्त रूप से समाधान नहीं किया गया है’’ और वे मजबूत राजनीतिक प्रतिनिधित्व की मांग कर रहे हैं।

भाषा आशीष सुरेश

सुरेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments