scorecardresearch
Saturday, 14 March, 2026
होमदेशजम्मू-कश्मीर के डीजीपी ने नौगाम विस्फोट में मारे गए कर्मियों के परिवारों से मुलाकात की

जम्मू-कश्मीर के डीजीपी ने नौगाम विस्फोट में मारे गए कर्मियों के परिवारों से मुलाकात की

Text Size:

श्रीनगर, 17 नवंबर (भाषा)जम्मू-कश्मीर पुलिस के महानिदेशक नलिन प्रभात ने नौगाम पुलिस थाना में पिछले सप्ताह दुर्घटनावश हुए विस्फोट में मारे गए चार कर्मियों के परिवारों से सोमवार को मुलाकात की।

एक ‘सफेदपोश’ आतंकवादी मॉड्यूल की जांच के दौरान जब्त किए गए विस्फोटकों में दुर्घटनावश हुए विस्फोट में नौ लोग मारे गए थे, जिनमें से पुलिस विभाग के पांच कर्मचारी और चार आम नागरिक शामिल हैं। इस हादसे में 32 अन्य घायल हो गए थे।

प्रभात ने विशेष महानिदेशक एस जे एम गिलानी और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ पुलवामा जिले में अपराध शाखा के फोटोग्राफर जावेद मंसूर और कुलगाम जिले में अर्शीद शाह के आवासों का दौरा किया।

डीजीपी ने बेमिना में हेड कांस्टेबल मोहम्मद अमीन और एचएमटी रोड पर कांस्टेबल एजाज अहमद के घर जाकर भी संवेदना व्यक्त की।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया, ‘‘डीजीपी ने बहादुर शहीदों की वीरता और समर्पण की सराहना की और शोक संतप्त परिवारों को पूर्ण सहायता का आश्वासन दिया।’’

भाषा धीरज दिलीप

दिलीप

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments