scorecardresearch
Monday, 20 April, 2026
होमदेशजम्मू-कश्मीर प्रशासन ने आतंकवादी गतिविधियों में संलिप्त व्यक्ति की संपत्ति कुर्क की

जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने आतंकवादी गतिविधियों में संलिप्त व्यक्ति की संपत्ति कुर्क की

Text Size:

रामबन/जम्मू, 24 फरवरी (भाषा) जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने रामबन जिले में आतंकवादी गतिविधियों में संलिप्त एक व्यक्ति की संपत्ति शुक्रवार को कुर्क की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि जम्मू-कश्मीर गजनवी फोर्स (जेकेजीएफ)के सदस्य अब्दुल माजिद लोन को गूल बेल्ट के इंद इलाके स्थित पुलिस चौकी के पास धमाके के सिलसिले में पिछले साल दो अगस्त को गिरफ्तार किया गया था।

जेकेजीएफ के लिए काम करने वाले शाह दिन पदयार, मोहम्मद फारूक और मोहम्मद अब्बाद को भी इस मामले में गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस अधिकारी ने बताया,‘‘मजीद आतंकवादी गतिविधियों में संलिप्त था। उसके आवास का इस्तेमाल आतंकवादियों को आश्रय देने के लिए किया जाता था, इसलिए अधिकारियों ने उसके घर को कुर्क किया है।’’

अधिकारी ने बताया कि मजिस्ट्रेट और पुलिस की देखरेख में यह कार्रवाई की गई।

पुलिस के मुताबिक लोन ने अब्बास, फारूक और पदयार को पिछले साल एक अगस्त को अपने घर में शरण दी थी।

भाषा धीरज पवनेश

पवनेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments