scorecardresearch
Sunday, 5 April, 2026
होमदेशजितेंद्र सिंह ने कमल की नयी किस्म ‘नमो 108’ का अनावरण किया

जितेंद्र सिंह ने कमल की नयी किस्म ‘नमो 108’ का अनावरण किया

Text Size:

लखनऊ, 19 अगस्त (भाषा) केन्द्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री जितेंद्र सिंह ने शनिवार को कमल के फूल की 108 पंखुड़ियों वाली नयी किस्म ‘नमो 108’ का अनावरण किया। कमल की इस किस्म को शहर में स्थित नेशनल बॉटैनिकल रिसर्च इंस्टिट्यूट (एनबीआरआई) ने विकसित किया है।

कमल की ‘एनबीआरआई नमो 108’ किस्म के फूल मार्च से दिसंबर तक खिलते हैं और यह पहला फूल है जिसका जीनोम इसकी विशेषताओं के लिए पूरी तरह से अनुक्रमित किया गया।

सिंह ने कहा, ‘‘कमल के फूल और ‘108 अंक’ के धार्मिक महत्व के मद्देनजर यह संयोजन इस किस्म को एक विशेष पहचान देता है।’’

केन्द्रीय मंत्री ने कमल की किस्म को ‘नमो 108’ नाम देने के लिए एनबीआरआई की सराहना की। उन्होंने इसे नरेन्द्र मोदी के ‘प्रधानमंत्री के रूप में 10वें वर्ष के कार्यकाल में प्रवेश करने पर दिया गया भव्य उपहार करार दिया।

भाषा अर्पणा संतोष

संतोष

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments