लातेहार, 13 मार्च (भाषा) झारखंड के लातेहार जिले में प्रतिबंधित भाकपा(माओवादी) के एक सदस्य को शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया, जिसपर 10 लाख रुपये का इनाम था। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।
अधिकारी ने बताया कि आरोपी की पहचान मृत्युंजय भुइयां के रूप में हुई है।
एसपी कुमार गौरव ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि उसे छिपादोहर पुलिस थाना क्षेत्र में चलाए गए तलाशी अभियान के दौरान गिरफ्तार किया गया।
गौरव ने बताया, ‘सुरक्षा बलों ने प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के एक सदस्य को गिरफ्तार किया है। उस पर 10 लाख रुपये का इनाम था और वह कई आपराधिक मामलों में वांछित था।’
उन्होंने कहा कि इलाके में तलाश अभियान जारी है और अधिक जानकारी बाद में दी जाएगी।
भाषा तान्या दिलीप
दिलीप
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
