scorecardresearch
Monday, 6 April, 2026
होमदेशझारखंड : कोडरमा में हाथी के हमले में घायल व्यक्ति की मौत

झारखंड : कोडरमा में हाथी के हमले में घायल व्यक्ति की मौत

Text Size:

कोडरमा, पांच अप्रैल (भाषा) झारखंड के कोडरमा जिले में जंगली हाथी के हमले में गंभीर रूप से घायल हुए एक व्यक्ति की रविवार को मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि मृतक की पहचान मार्काचो निवासी उपेंद्र साव उर्फ ​​छोटू कुमार (35) के रूप में हुई है।

उन्होंने बताया कि शुक्रवार रात हाथी के हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गया था।

कोडरमा थाने के प्रभारी अधिकारी विकास कुमार ने बताया, ‘‘ घायल व्यक्ति को पहले रांची स्थित रिम्स अस्पताल ले जाया गया। इलाज के बाद उसे शनिवार को कोडरमा वापस लाया गया। रविवार सुबह उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई और उसे सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मृत्यु हो गई।”

डोमचांच रेंज के अधिकारी रवींद्र कुमार ने बताया कि पीड़ित परिवार को तत्काल राहत के तौर पर 25,000 रुपये दिए गये हैं जबकि बाकी अनुग्रह राशि औपचारिकताओं के पूरा होने के बाद दी जाएगी।

झारखंड सरकार हाथी के हमले में व्यक्ति की मौत हो जाने पर प्रभावित परिवार को चार लाख रुपये की अनुग्रह राशि देती है।

जिले में 10 दिनों के अंदर हाथी के हमले में अब तक चार लोगों की जान जा चुकी है।

भाषा

राजकुमार नरेश

नरेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments