scorecardresearch
Sunday, 15 March, 2026
होमदेशझारखंड सरकार ने नशीले पदार्थों पर नकेल कसने के लिए जिलों में कार्यबल गठित करने की घोषणा की

झारखंड सरकार ने नशीले पदार्थों पर नकेल कसने के लिए जिलों में कार्यबल गठित करने की घोषणा की

Text Size:

रांची, 14 मार्च (भाषा) झारखंड के आबकारी मंत्री योगेंद्र महतो ने शनिवार को विधानसभा में घोषणा की कि राज्य के प्रत्येक जिले में मादक पदार्थों की बिक्री पर नकेल कसने के लिए एक कार्यबल का गठन किया जाएगा।

राज्य में युवाओं और किशोरों के बीच नशीले पदार्थों की बढ़ती लत के बारे में कई विधायकों के सवालों का जवाब देते हुए, महतो ने कहा, ‘‘सरकार राज्य के भीतर मादक पदार्थों की खरीद-फरोख्त पर अंकुश लगाने के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है, प्रत्येक जिले में एक विशेष कार्यबल का गठन किया जाएगा।’’

भाजपा विधायक रोशन लाल चौधरी ने राज्य में, विशेषकर हजारीबाग और रामगढ़ जिलों में, ब्राउन शुगर और हेरोइन की बिक्री के बढ़ते मामलों का दावा किया।

चौधरी ने कहा, ‘‘युवाओं में नशे की लत बढ़ रही है, और इसके परिणामस्वरूप क्षेत्र में आपराधिक घटनाओं में भी तेजी से वृद्धि हो रही है।’’

उन्होंने कहा कि झारखंड में 2019 से 2023 के बीच स्वापक औषधि एवं मनप्रभावी पदार्थ (एनडीपीएस) अधिनियम के तहत लगभग 2,396 मामले दर्ज किए गए।

भाजपा विधायक ने यह भी कहा कि हजारीबाग और आसपास के पुलिस थाना क्षेत्रों में हाल ही में करोड़ों रुपये के मादक पदार्थों की बरामदगी भी राज्य के भीतर ड्रग माफिया की गहरी जड़ें जमा चुकी मौजूदगी की ओर इशारा करती है।

भाषा शफीक पवनेश

पवनेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments