scorecardresearch
Friday, 13 March, 2026
होमदेशझारखंड: दो करोड़ रुपये से अधिक मूल्य का गांजा बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

झारखंड: दो करोड़ रुपये से अधिक मूल्य का गांजा बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

Text Size:

लोहरदगा, 13 मार्च (भाषा) झारखंड के लोहरदगा जिले में पुलिस ने 2.16 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य का 433 किलोग्राम गांजा बरामद कर इस संबंध में दो कथित मादक पदार्थ तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, गुप्त सूचना के आधार पर वाहन जांच अभियान के दौरान कचहरी मोड़ रेलवे ओवरब्रिज के पास एक ट्रक से गांजे की इस खेप को बरामद किया गया।

लोहरदगा थाना प्रभारी रत्नेश मोहन ठाकुर ने बताया, “बरामद गांजा ट्रक में रखे एक बक्से के भीतर 154 पैकेटों में रखा गया था। यह खेप उत्तर प्रदेश भेजी जा रही थी।”

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपी बिहार के सारण और उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले के रहने वाले हैं।

ठाकुर ने कहा कि दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है और मामले की आगे की जांच जारी है।

भाषा मनीषा वैभव

वैभव

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments