scorecardresearch
Wednesday, 4 March, 2026
होमदेशझारखंड में 10वीं कक्षा के बोर्ड के नतीजे एक-दो दिन में आने की संभावना: मंत्री

झारखंड में 10वीं कक्षा के बोर्ड के नतीजे एक-दो दिन में आने की संभावना: मंत्री

Text Size:

रांची, 20 जून (भाषा) झारखंड अधिविद्य परिषद (जेएसी), राज्य बोर्ड की दसवीं कक्षा की परीक्षा के परिणाम एक या दो दिन में घोषित कर सकती है। स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग मंत्री जगरनाथ महतो ने सोमवार को यह जानकारी दी। मूल्यांकन मार्च-अप्रैल में हुआ था।

महतो ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘परिणाम एक या दो दिन में घोषित किए जा सकते हैं। हम इस संबंध में हर संभव प्रयास कर रहे हैं। हालांकि, यह सब जेएसी की अंतिम तैयारी पर निर्भर करता है।’’ कक्षा 10 के लिए राज्य बोर्ड की परीक्षा 24 मार्च से शुरू हुई और 20 अप्रैल को समाप्त हुई।

जेएसी के अध्यक्ष डॉ. अनिल महतो ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘हम परिणामों की घोषणा की अंतिम तैयारी में जुटे हैं। हम कोई अंतिम तारीख नहीं दे सकते लेकिन जल्द से जल्द इसकी घोषणा करने की कोशिश कर रहे हैं। अगर हम आज मध्यरात्रि तक परिणाम पूरा कर सके, तो हम मंगलवार को इसकी घोषणा कर सकते हैं। नहीं तो तारीख आगे बढ़ जाएगी।’’

परिषद कक्षा 12 के लिए राज्य बोर्ड परीक्षा के विज्ञान विषय के परिणामों की घोषणा करने की भी व्यवस्था कर रही है।

भाषा सुरभि माधव

माधव

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments