scorecardresearch
Friday, 24 April, 2026
होमदेशगुजरात में 1.74 करोड़ रुपये के गहना की डकैती : छह लोग पकड़े गये, दो आरोपी अब भी फरार

गुजरात में 1.74 करोड़ रुपये के गहना की डकैती : छह लोग पकड़े गये, दो आरोपी अब भी फरार

Text Size:

पाटन, छह सितंबर (भाषा) गुजरात के बनासकांठा जिले में सशस्त्र डकैतों ने एक कार को रोककर उसमें सवार अहमदाबाद के एक ज्वैलरी फर्म के तीन बिक्री सहायकों को धमकाया तथा 1.74 करोड़ रुपये के सोने के गहने लेकर चंपत हो गये। पुलिस ने यह जानकारी दी। पाटन जिला पुलिस ने मंगलवार शाम को नजदीक के बनासकाठा में डकैती होने के महज कुछ ही घंटों के अंदर छह आरोपियों को धर दबोचा। ज्वैलरी फर्म के एक पूर्व कर्मी के इस लूटपाट में शामिल होने का संदेह है लेकिन फिलहाल वह फरार है।

पाटन पुलिस ने एक बयान में बताया कि आरोपियों ने ज्वैलरी फर्म के तीन बिक्री सहायकों को अगवा कर ये गहने लूट लिये जिसे पुलिसकर्मियों ने उनसे (आरोपियों से) बरामद कर लिया । उसने कहा कि इस डकैती में शामिल छह लोगों को मंगलवार रात को ही पाटन जिले के विभिन्न हिस्सों से पकड़ लिया गया लेकिन इस मामले में वांछित दो अन्य लोग रेवाभाई राबड़ी और अमरत रबाई फरार हैं।

पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि रेवाभाई राबड़ी ने ही तीनों बिक्री सहायकों की आवाजाही की सूचना उपलब्ध करायी थी जिसके आधार पर इस डकैती की पूरी साजिश रची गयी थी।

पुलिस ने बताया कि रेवाभाई पहले बिक्री सहायक के रूप में इस फर्म में काम करता था और उसे सोने के गहने रखने के लिए अहमदाबाद के आभूषण कारोबारी द्वारा कार में बनाये गये विशेष खानों की जानकारी थी। पुलिस के अनुसार रेवाभाई को दो महीने पहले नौकरी से निकाल दिया गया था।

भाषा

राजकुमार माधव

माधव

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments