बनिहाल/जम्मू , 10 अप्रैल (भाषा) रामबन जिले में पहाड़ी से पत्थरों के गिरने के बाद सोमवार को जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात निलंबित कर दिया गया।
अधिकारियों ने बताया कि सुबह करीब पौने दस बजे बनिहाल से करीब पांच किलोमीटर पहले चामलवास में यह राजमार्ग पहाड़ी से पत्थर गिरने के कारण अवरुद्ध हो गया था।
उन्होंने बताया कि कश्मीर को देश के बाकी हिस्सों से सभी मौसम में जोड़ने वाले इस राजमार्ग पर यातायात को बहाल करने का कार्य अभी शुरू नहीं हुआ है तथा मलबा हटाने के लिए मशीनें और कामगार मौके पर भेजे जा रहे हैं।
भाषा राजकुमार मनीषा
मनीषा
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
