scorecardresearch
Friday, 1 May, 2026
होमदेशजम्मू कश्मीर: पूर्व विधायक जब्बार को नेशनल कॉन्फ्रेंस ने छह साल के लिए पार्टी से निकाला

जम्मू कश्मीर: पूर्व विधायक जब्बार को नेशनल कॉन्फ्रेंस ने छह साल के लिए पार्टी से निकाला

Text Size:

श्रीनगर, 25 अप्रैल (भाषा) नेशनल कॉन्फ्रेंस ने पूर्व विधायक शेख इश्फाक जब्बार को पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में मंगलवार को पार्टी से छह साल के लिए निष्कासित कर दिया।

जब्बार गांदरबल सीट से 2014 में विधानसभा के लिए चुने गए थे। वह मध्य कश्मीर के गांदरबल में पार्टी के जिला अध्यक्ष भी थे।

पार्टी ने एक ट्वीट में कहा कि जब्बार को पार्टी से निकालने का आदेश महासचिव अली मोहम्मद सागर ने जारी किया है।

ट्वीट में कहा गया है, “ पूर्व विधायक शेख इश्फाक जब्बार को उनकी पार्टी विरोधी गतिविधियों और अनुशासनहीनता को देखते हुए छह साल के लिए जेकेएनसी (जम्मू कश्मीर नेशनल कॉन्फ्रेंस) की मूल सदस्यता से निष्कासित कर दिया गया है।”

विगत दिनों जब्बार ने खुले तौर पर पार्टी नेतृत्व के खिलाफ विद्रोह किया था। उन्होंने खासकर दूसरी बार जिलाध्यक्ष नहीं चुने जाने के बाद बगावत की थी।

इससे पहले दिन में गांदरबल में पार्टी के एक कार्यक्रम में नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने संकेत दिया था कि पार्टी जब्बार को निकालने का आदेश जारी करेगी।

भाषा

नोमान वैभव

वैभव

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments