scorecardresearch
Saturday, 11 April, 2026
होमदेशजम्मू कश्मीर: पूर्व मंत्री पीरजादा गुलाम शाह के नमाज-ए-ज़नाजा में शामिल हुए फारूक अब्दुल्ला

जम्मू कश्मीर: पूर्व मंत्री पीरजादा गुलाम शाह के नमाज-ए-ज़नाजा में शामिल हुए फारूक अब्दुल्ला

Text Size:

श्रीनगर, 14 फरवरी (भाषा) नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला शनिवार को कुलगाम जिले में अपनी पार्टी के सहयोगी और पूर्व मंत्री पीरजादा गुलाम अहमद शाह के नमाज-ए-ज़नाजा में शामिल हुए।

पीरजादा गुलाम शाह का शुक्रवार को जम्मू में निधन हो गया। अब्दुल्ला ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि पूर्व वन मंत्री ने हमेशा जनता की सेवा की।

जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘मुझे याद है, जब मेरे पिता जेल में थे तब भी वह (शाह) जनता की सेवा करते रहे। जब वह मंत्री बने तो उन्होंने जंगलों को बचाने की कोशिश की। उन्होंने जंगलों की रक्षा के लिए एक बल का गठन किया था।’’

नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष ने कहा, ‘‘उन्हें इस जमीं से प्यार था और वह लोगों की कठिनाइयों को समाप्त करना चाहते थे। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें।’’

भाषा

शुभम धीरज

धीरज

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments