श्रीनगर, 13 अप्रैल (भाषा) जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले के एक सरकारी उच्च माध्यमिक विद्यालय के एक वरिष्ठ व्याख्याता के खिलाफ एक छात्रा के साथ यौन उत्पीड़न के आरोप में सोमवार को मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘हमने व्याख्याता गुलाम हसन मीर के खिलाफ यौन उत्पीड़न की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया है।’
उन्होंने बताया कि सोमवार को मामला सामने आने के बाद छात्रों ने विरोध प्रदर्शन किया, लेकिन स्थिति काफी हद तक शांतिपूर्ण रही।
इस बीच, शिक्षा विभाग के निदेशक ने मीर को निलंबित कर दिया है और उनके खिलाफ विभागीय जांच के आदेश दिए हैं।
अधिकारी ने कहा कि विभाग के संयुक्त निदेशक (उत्तर कश्मीर) को इस मामले में जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है और उनसे 15 दिनों के भीतर रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा गया है।
भाषा तान्या सुरेश
सुरेश
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.