scorecardresearch
Friday, 27 March, 2026
होमदेशजम्मू-कश्मीर: ड्यूटी के दौरान बेहोश होने के बाद सेना अधिकारी की मौत

जम्मू-कश्मीर: ड्यूटी के दौरान बेहोश होने के बाद सेना अधिकारी की मौत

Text Size:

श्रीनगर, 22 फरवरी (भाषा) जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में ड्यूटी के दौरान बेहोश होने के बाद रविवार को एक सेना अधिकारी की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि उत्तरी कश्मीर जिले के हंदवाड़ा क्षेत्र के नौगाम सेक्टर में ड्यूटी के दौरान सेना का एक कैप्टन बेहोश हो गया।

अधिकारियों ने बताया कि अधिकारी को एयरलिफ्ट करके यहां बादामीबाग छावनी स्थित सेना के 92-बेस अस्पताल ले जाया गया, जहां पहुंचने पर उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

उन्होंने बताया कि मृत्यु का कारण हृदयाघात माना जा रहा है।

अधिकारियों ने बताया कि शव को यहां पुलिस नियंत्रण कक्ष अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया है और भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 194 (पुलिस द्वारा आत्महत्या आदि की जांच और रिपोर्ट करने का अधिकार) के तहत मृत्यु के कारण का पता लगाने के लिए कार्यवाही शुरू कर दी गई है।

भाषा तान्या सुरेश

सुरेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments