scorecardresearch
Sunday, 29 March, 2026
होमदेशजी7 सम्मेलन में जयशंकर ने खाद्य, ईंधन और ऊर्जा को लेकर वैश्विक दक्षिण की चिंताओं को उठाया

जी7 सम्मेलन में जयशंकर ने खाद्य, ईंधन और ऊर्जा को लेकर वैश्विक दक्षिण की चिंताओं को उठाया

Text Size:

नयी दिल्ली, 27 मार्च (भाषा) जब दुनिया पश्चिम एशियाई संघर्ष के विनाशकारी परिणामों से जूझ रही थी तब विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने ऊर्जा, खाद्य और ईंधन सुरक्षा को लेकर वैश्विक दक्षिण के देशों की चिंताओं को उठाया तथा साथ ही वैश्विक शासन सुधारों की तत्काल आवश्यकता पर जोर दिया।

फ्रांस में बृहस्पतिवार को जी7 विदेश मंत्रियों की बैठक में विदेश मंत्री ने पश्चिम एशिया में संघर्ष से उत्पन्न अनिश्चितताओं के मद्देनजर टिकाउ व्यापार गलियारों और आपूर्ति श्रृंखलाओं के महत्व के बारे में भी बात की।

हालांकि भारत जी7 का सदस्य नहीं है, लेकिन इसके वर्तमान अध्यक्ष फ्रांस ने उसे भागीदार देश के रूप में आमंत्रित किया है। फ्रांस ने भारत के अलावा सऊदी अरब, दक्षिण कोरिया और ब्राजील को अब्बे डेस-वॉक्स-डे-सेर्ने में जी7 विदेश मंत्रियों की बैठक में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया है।

जी7 बैठक की शुरुआत में जयशंकर ने अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो, सऊदी अरब के विदेश मंत्री फैसल बिन फरहान, जर्मन विदेश मंत्री जोहान वाडेफुल और यूक्रेनी विदेश मंत्री एंड्री सिबिहा के साथ अलग-अलग बातचीत की। ऐसा माना जाता है कि इन बातचीत में पश्चिम एशिया संकट पर प्रमुखता से चर्चा हुई।

भाषा यासिर संतोष

संतोष

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments