नयी दिल्ली, 17 दिसंबर (भाषा) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शनिवार को विदेश मंत्री एस जयशंकर के साथ दिल्ली विश्वविद्यालय, जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय और जामिया मिल्लिया इस्लामिया के अंतरराष्ट्रीय संबंध विषय के छात्रों के बीच बातचीत का आयोजन किया।
जयशंकर ने कहा, ‘आज नयी दिल्ली में भाजपा मुख्यालय में अंतरराष्ट्रीय संबंध विषय के छात्रों के साथ एक दिलचस्प बातचीत। वैश्वीकृत और आपस में जुड़ी दुनिया में विदेश नीति की अधिक प्रासंगिकता पर चर्चा की।’
भाजपा के विदेश मामलों के विभाग के प्रमुख विजय चौथाईवाले ने विभिन्न प्रासंगिक मुद्दों पर समाज के विभिन्न वर्गों तक पार्टी की पहुंच के हिस्से के रूप में इस चर्चा का आयोजन किया।
भाषा नेत्रपाल दिलीप
दिलीप
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
