scorecardresearch
Sunday, 12 April, 2026
होमदेशउप्र में हाथी दांत बरामद, दो शिकारी पकड़े गये

उप्र में हाथी दांत बरामद, दो शिकारी पकड़े गये

Text Size:

लखीमपुर खीरी (उप्र), 26 जून (भाषा) उत्तर प्रदेश में लखीमपुर खीरी स्थित दुधवा बाघ अभयारण्य के अधिकारियों ने रविवार को हाथी के दांत की तस्करी की कोशिश कर रहे दो शिकारियों को पलिया कस्बे में पकड़ लिया।

दुधवा बाघ अभ्यारण के क्षेत्रीय निदेशक संजय कुमार पाठक ने बताया कि सूचना मिलने पर अभयारण्य के अधिकारियों की एक टीम ने पलिया-दुधवा मार्ग पर वकील अहमद और गोविंद नामक दो शिकारियों को पकड़ा। उन्होंने बताया कि तलाशी लेने पर उनके कब्जे से हाथी का एक दांत बरामद किया गया।

उन्होंने बताया कि 69 सेंटीमीटर लंबा यह दांत लगभग साढे चार किलोग्राम का था।

पाठक ने बताया कि पकड़े गए तस्करों के खिलाफ वन्य जीव संरक्षण अधिनियम और भारतीय वन अधिनियम की सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है।

भाषा सं सलीम देवेंद्र

देवेंद्र

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments