scorecardresearch
Saturday, 14 March, 2026
होमदेशयह झूठ है कि मैं बिरला के कक्ष में कांग्रेस सांसदों को उकसा रही थी: प्रियंका गांधी

यह झूठ है कि मैं बिरला के कक्ष में कांग्रेस सांसदों को उकसा रही थी: प्रियंका गांधी

उनकी इस टिप्पणी से एक दिन पहले रीजीजू ने दावा किया था कि 20-25 कांग्रेस सांसदों ने बिरला के कक्ष में उन्हें अपशब्द कहे और वहां मौजूद वरिष्ठ नेताओं के.सी. वेणुगोपाल और प्रियंका गांधी ने उन्हें नहीं रोका.

Text Size:

नई दिल्ली: कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाद्रा ने बृहस्पतिवार को संसदीय कार्य मंत्री किरेन रीजीजू के उस आरोप को ‘झूठ’ करार दिया कि वह अपने पार्टी सांसदों को उस समय उकसा रही थीं जब उन्होंने कथित तौर पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के कक्ष में उग्र व्यवहार किया था.

उन्होंने कहा, ‘‘हमने किसी को गाली नहीं दी.’’

उनकी इस टिप्पणी से एक दिन पहले रीजीजू ने दावा किया था कि 20-25 कांग्रेस सांसदों ने बिरला के कक्ष में उन्हें अपशब्द कहे और वहां मौजूद वरिष्ठ नेताओं के.सी. वेणुगोपाल और प्रियंका गांधी ने उन्हें नहीं रोका.

रीजीजू ने कहा था, ‘‘वे (कांग्रेस सांसद) उन्हें उकसा रहे थे. अगर हमारे सांसद किसी के साथ दुर्व्यवहार करते, तो हमारे नेता उन्हें रोकते. लेकिन उनके (कांग्रेस) नेता सांसदों को झगड़ने के लिए उकसा रहे थे.’’

रीजीजू के आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए प्रियंका गांधी ने संसद परिसर में संवाददाताओं से कहा, ‘‘हमने किसी को गाली नहीं दी. एक-दो सांसद आक्रोशित थे और उन्होंने अपनी बात रखी.’’

उन्होंने यह भी कहा, ‘‘यह झूठ है कि मैं उन्हें उकसा रही थी. मैं चुपचाप बैठी थी. अंत में मैंने शांतिपूर्वक अध्यक्ष से कुछ बातें कहीं.’’

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments