scorecardresearch
Tuesday, 28 April, 2026
होमदेशईरान के शासन को कुचल रहा है इजराइल, हमला ईरानी जनता के खिलाफ नहीं: नेतन्याहू

ईरान के शासन को कुचल रहा है इजराइल, हमला ईरानी जनता के खिलाफ नहीं: नेतन्याहू

Text Size:

(हरिंदर मिश्रा)

यरूशलम, सात अप्रैल (भाषा) इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने मंगलवार को कहा कि उनका देश ‘‘ईरान में शासन को पूरी ताकत से कुचल रहा है’’ और यह भी कहा कि तेहरान के खिलाफ इजराइली हमला वहां के लोगों के खिलाफ नहीं है।

नेतन्याहू ने कहा, ‘‘मैं आपको लगातार बताता रहता हूं कि हम ईरान में आतंकवादी शासन को कुचल रहे हैं। लेकिन हम यह और भी अधिक जोरदार तरीके से कर रहे हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘कल हमारे पायलटों ने ईरानी वायुसेना के अड्डे पर परिवहन विमानों और दर्जनों हेलीकॉप्टरों को नष्ट कर दिया। आज उन्होंने रिवोल्यूशनरी गार्ड द्वारा इस्तेमाल की जाने वाली रेल पटरियों और पुलों पर हमला किया। वे इनका इस्तेमाल हथियारों के लिए कच्चे माल, हथियारों और उन लोगों को ले जाने के लिए करते हैं जो हम पर, अमेरिका पर और इस क्षेत्र के देशों पर हमला करते हैं। ये वही लोग हैं जो ईरानी जनता पर भी अत्याचार करते हैं।’’

नेतन्याहू ने कहा, ‘‘ये कार्रवाइयां, जिन्हें मैंने रक्षा मंत्री के साथ मिलकर मंजूरी दी है, ईरानी जनता पर हमला करने के इरादे से नहीं की गई हैं।’’

भाषा

सुभाष माधव

माधव

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments