scorecardresearch
Tuesday, 28 April, 2026
होमदेशदिल्ली में आईआरएस अधिकारी की बेटी की हत्या

दिल्ली में आईआरएस अधिकारी की बेटी की हत्या

Text Size:

नयी दिल्ली, 22 अप्रैल (भाषा) दक्षिणपूर्वी दिल्ली के अमर कॉलोनी इलाके में एक वरिष्ठ आईआरएस अधिकारी की बेटी की उसके आवास पर कथित रूप से हत्या कर दी गई। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, पीड़िता अपने परिवार के सदस्यों को घर में संदिग्ध परिस्थितियों में मृत मिली, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

एक टीम तुरंत मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। सूत्रों के अनुसार, शुरुआती जांच में पता चला है कि युवती का यौन उत्पीड़न किया गया और फिर मोबाइल फोन के चार्जर के केबल से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी गई।

उन्होंने बताया कि घटना के वक्त 21 वर्षीय युवती घर में अकेली थी।

सूत्रों ने बताया कि पुलिस को घर में पहले काम करने वाले सहायक पर शक है जिसे एक महीने पहले काम से निकाल दिया गया था। बताया जाता है कि वह फरार है।

इस बाबत एक मामला दर्ज कर लिया गया है तथा कई टीमों का गठन किया गया है। मामले की तफ्तीश जारी है।

भाषा नोमान नोमान मनीषा

मनीषा

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments