श्रीनगर, 20 मार्च (भाषा) नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने शुक्रवार को कहा कि ईरान और अमेरिका-इजराल युद्ध के वैश्विक अर्थव्यवस्था पर व्यापक परिणाम हो सकते हैं, इसलिए इसे जल्द से जल्द समाप्त करने की आवश्यकता है।
अब्दुल्ला ने यहां हजरतबल दरगाह में जुमे की नमाज अदा करने के बाद पत्रकारों से कहा, ‘‘न केवल भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए बल्कि वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिए भी इस (युद्ध) के गंभीर परिणाम होंगे।’’
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘हम प्रार्थना करते हैं कि सर्वशक्तिमान ईश्वर मुस्लिम जगत को उन समस्याओं से मुक्ति दिलाएं जिनका वह सामना कर रहा है।’’
संघर्ष से जुड़े एक प्रश्न के उत्तर में, अब्दुल्ला ने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से भी ‘‘अधिक ताकतवर’’ कोई शक्ति अंततः पश्चिम एशिया की स्थिति को सुलझाने में मदद करने के लिए आगे आएगी।
भाषा नेत्रपाल अविनाश
अविनाश
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
