scorecardresearch
Tuesday, 10 March, 2026
होमदेशअंतरराष्ट्रीय महिला दिवस: एयर इंडिया ने संचालित कीं महिला पायलट वाली नौ उड़ानें

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस: एयर इंडिया ने संचालित कीं महिला पायलट वाली नौ उड़ानें

Text Size:

नयी दिल्ली, आठ मार्च (भाषा) एयर इंडिया ने रविवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर नौ ऐसी उड़ानों का संचालन किया, जिनकी कमान महिला विमान चालकों (पायलट) के हाथों में थी।

ये उड़ानें लंदन हीथ्रो, नयी दिल्ली और मुंबई सहित चुनिंदा अंतरराष्ट्रीय और घरेलू मार्गों के बीच संचालित की गईं।

विज्ञप्ति के अनुसार, इनमें से कुछ उड़ानों का संपूर्ण प्रबंधन महिला दल द्वारा किया गया। इसमें विमान चालकों और विमान परिचारकों (केबिन क्रू) के अलावा दल नियोजन विश्लेषक, ‘फ्लाइट डिस्पैचर’ और मौसम विज्ञानी जैसे पदों पर भी महिलाएं शामिल थीं।

विज्ञप्ति में बताया गया कि एयर इंडिया के कुल कार्यबल में लगभग आधी संख्या महिलाओं की है और कंपनी के कुल विमान चालकों में उनकी हिस्सेदारी 16 प्रतिशत है।

भाषा सुमित नरेश

नरेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments