scorecardresearch
Monday, 23 March, 2026
होमदेशसेंसर बोर्ड के खिलाफ मामला वापस लेने का इरादा है : 'जन नायकन' के निर्माता

सेंसर बोर्ड के खिलाफ मामला वापस लेने का इरादा है : ‘जन नायकन’ के निर्माता

Text Size:

चेन्नई, नौ फरवरी (भाषा) अभिनेता से नेता बने विजय की फिल्म ‘जन नायकन’ के निर्माताओं ने मद्रास उच्च न्यायालय रजिस्ट्री को पत्र लिखकर सेंसर बोर्ड के खिलाफ मामला वापस लेने के अपने इरादे से अवगत कराया है। आधिकारिक सूत्रों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

सूत्रों के मुताबिक, केवीएन प्रोडक्शंस के वकील विजयन सुब्रमण्यन द्वारा रजिस्ट्री को एक पत्र प्रस्तुत करने के बाद मामले को न्यायमूर्ति पीटी आशा के समक्ष 10 फरवरी, 2026 को वापसी के लिए सूचीबद्ध किया गया है। सुब्रमण्यन ने पत्र में याचिकाकर्ता को मामला वापस लेने की अनुमति देने का अनुरोध किया है।

भाषा रवि कांत रवि कांत दिलीप

दिलीप

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments