scorecardresearch
Saturday, 25 April, 2026
होमदेशशराब पीकर मुख्यमंत्री के कार्यक्रम से गैर हाजिर रहने का आरोपी दारोगा निलंबित

शराब पीकर मुख्यमंत्री के कार्यक्रम से गैर हाजिर रहने का आरोपी दारोगा निलंबित

Text Size:

मुजफ्फरनगर (उप्र), 14 अप्रैल (भाषा) मुजफ्फरनगर में सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम में ड्यूटी पर पहुंचने के बजाय शराब के नशे में सदर तहसील कार्यालय परिसर में पाए जाने के आरोपी एक पुलिस उप निरीक्षक को निलंबित कर दिया गया है।

पुलिस क्षेत्राधिकारी यतेंद्र नागर ने यहां संवाददाताओं को बताया कि सोमवार को मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के दौरान ड्यूटी पर नहीं आने और शराब के नशे में पाए जाने के आरोप में पुलिस उप निरीक्षक चौबे सिंह को मंगलवार को निलंबित कर दिया गया।

नागर ने बताया कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें चौबे सिंह शराब के नशे में दिख रहे हैं। उन्होंने बताया कि सिंह फुगाना थाने में तैनात हैं और वह ड्यूटी से गैर हाजिर रहकर शराब के नशे में सदर तहसील कार्यालय परिसर में मिले थे और इसी बीच किसी ने उनका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

पुलिस क्षेत्राधिकारी ने बताया कि सिंह का चिकित्सीय परीक्षण करने के बाद उन्हें निलंबित कर दिया गया है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को एक प्रदर्शनी के उद्घाटन तथा कुछ अन्य कार्यक्रमों के सिलसिले में मुजफ्फरनगर पहुंचे थे।

भाषा सं सलीम वैभव

वैभव

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments