scorecardresearch
Monday, 30 March, 2026
होमदेश'इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट एंड एक्सपो 2026' में अपनी तकनीक और क्षमता दिखाएंगे बिहार के इनोवेटर

‘इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट एंड एक्सपो 2026’ में अपनी तकनीक और क्षमता दिखाएंगे बिहार के इनोवेटर

Text Size:

पटना, 15 फरवरी (भाषा) दिल्ली के प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम में सोमवार से शुरू होने जा रहे ‘इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट एंड एक्सपो 2026’ में बिहार के इनोवेटर भी अपनी तकनीक और क्षमता का प्रदर्शन करेंगे। एक विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई है।

विज्ञप्ति में कहा गया है मंगलवार को सम्मेलन में राज्य के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी बिहार पैवेलियन का उद्घाटन करेंगे।

विज्ञप्ति में कहा गया है कि सम्मेलन में बिहार की उपस्थिति ने दुनिया को यह संदेश दिया है कि यह राज्य पूर्वोत्तर भारत के आईटी हब के रूप में विकसित होने के मार्ग पर अग्रसर है।

सम्मेलन में बिहार पैवेलियन को भारत मंडपम के हॉल 5-एफ में स्टॉल संख्या 8 और 12 में स्थापित किया गया है।

विज्ञप्ति में कहा गया है कि सम्मेलन के दौरान बिहार सरकार नवाचार एवं रोजगार सृजन को बढ़ावा देने के लिए महत्वपूर्ण घोषणा भी करेगी।

बीस फरवरी तक चलने वाले सम्मेलन में कृत्रिम बुद्धिमत्ता से जुड़़ी दुनिया की बड़ी कंपनियां हिस्सा लेंगी। इस पांच दिवसीय आयोजन में 100 से ज्यादा देशों ने हिस्सा लेने की पुष्टि की है, जिनमें इसमें गूगल, एनवीडिया और ओपनएआई जैसी कई दिग्गज कंपनियां शामिल हैं।

साथ ही इन कंपनियों के शीर्ष अधिकारी भी कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य एआई इकोसिस्टम से जुड़े लोगों को एक मंच पर लाना और उन्हें आपस में जोड़ना है।

भाषा जोहेब दिलीप

दिलीप

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments