scorecardresearch
Friday, 27 March, 2026
होमदेशजम्मू-कश्मीर में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, चार आतंकवादी मारे गए

जम्मू-कश्मीर में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, चार आतंकवादी मारे गए

Text Size:

श्रीनगर, 23 जून (भाषा) सुरक्षा बलों ने जम्मू-कश्मीर के माछिल सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास शुक्रवार को चार आतंकवादियों को मार गिराया और घुसपैठ की कोशिश नाकाम कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि उत्तर कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में माछिल सेक्टर के काला जंगल में घुसपैठ की कोशिश नाकाम कर दी गई। इसने बताया कि सुरक्षा बलों ने घटनास्थल से भारी मात्रा में हथियार, गोला-बारूद और संदिग्ध मादक पदार्थ बरामद किए हैं।

अभियान का विवरण देते हुए एक रक्षा प्रवक्ता ने कहा कि सेना ने 22-23 जून की मध्यरात्रि के दौरान माछिल सेक्टर के काला जंगल में संदिग्ध गतिविधियां दर्ज कीं।

उन्होंने कहा, ‘‘रात लगभग साढ़े चार बजे 4 आतंकवादियों को पाकिस्तान से नियंत्रण रेखा पार करते हुए देखा गया। घुसपैठ के दौरान सुरक्षा बलों की मुठभेड़ हुई। जबरदस्त गोलीबारी के परिणामस्वरूप सभी चार आतंकवादियों को मार गिराया गया। हमारी सेना को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है।’’

गौरतलब है कि सुरक्षा बलों ने पिछले शुक्रवार को भी केरन सेक्टर के जुमागुंड क्षेत्र में पांच आतंकवादियों को मार गिराया था और घुसपैठ की कोशिश नाकाम की थी।

भाषा शफीक माधव

माधव

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments