scorecardresearch
Friday, 3 April, 2026
होमदेशइंडिगो की भुवनेश्वर-दुबई उड़ान बुधवार को रद्द रहेगी : अधिकारी

इंडिगो की भुवनेश्वर-दुबई उड़ान बुधवार को रद्द रहेगी : अधिकारी

Text Size:

भुवनेश्वर, तीन मार्च (भाषा) पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के कारण इंडिगो की भुवनेश्वर से दुबई जाने वाली उड़ान बुधवार को रद्द कर दी गई। हवाई अड्डे के एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

बीजू पटनायक अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (बीपीआईए) के निदेशक प्रसन्ना प्रधान ने बताया कि इंडिगो की बुधवार को दुबई जाने वाली उड़ान रद्द कर दी गई है और यात्रियों को इसकी सूचना पहले ही दी जा चुकी है।

इंडिगो भुवनेश्वर से दुबई के लिए सप्ताह में तीन दिन – सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को – उड़ानें संचालित करती है।

प्रधान ने बताया कि सोमवार और बुधवार की उड़ानें रद्द कर दी गई हैं, जबकि शुक्रवार की उड़ान के बारे में स्थिति की समीक्षा के बाद निर्णय किया जाएगा।

भाषा रंजन दिलीप

दिलीप

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments