scorecardresearch
Monday, 2 March, 2026
होमदेशइंडिगो की भुवनेश्वर-दुबई उड़ान सोमवार को रद्द

इंडिगो की भुवनेश्वर-दुबई उड़ान सोमवार को रद्द

Text Size:

भुवनेश्वर, दो मार्च (भाषा) पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के कारण सोमवार को इंडिगो की भुवनेश्वर से दुबई जाने वाली उड़ान रद्द कर दी गई। हवाई अड्डे के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

बीजू पटनायक अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (बीपीआईए) के निदेशक प्रसन्ना प्रधान ने कहा कि सोमवार को दुबई जाने वाली इंडिगो की उड़ान को एयरलाइन द्वारा रद्द कर दिया गया और यात्रियों को इसकी सूचना पहले ही दे दी गई थी।

इंडिगो भुवनेश्वर से दुबई के लिए सप्ताह में तीन बार- सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को उड़ान संचालित करती है। सोमवार की उड़ान के लिए लगभग 120 यात्रियों ने बुकिंग कराई थी।

प्रधान ने कहा, ‘शुक्रवार की उड़ान सामान्य थी, लेकिन रविवार को एयरलाइन ने सोमवार की दुबई जाने वाली उड़ान रद्द करने की घोषणा की। बुधवार की दुबई की उड़ान के संबंध में अभी तक कोई निर्णय नहीं लिया गया है।’

भाषा तान्या वैभव

वैभव

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments