नयी दिल्ली, दो मार्च (भाषा) इंडिगो ने पश्चिम एशिया में संघर्ष के कारण फंसे यात्रियों को भारत वापस लाने के लिए तीन मार्च को जेद्दा से 10 विशेष राहत उड़ानों के संचालन की योजना बनाई है।
नागर विमानन मंत्रालय ने सोमवार को कहा कि वह पश्चिम एशिया के कुछ हिस्सों में हवाई क्षेत्र की स्थिति और अंतरराष्ट्रीय उड़ान संचालन पर इसके प्रभाव पर करीबी नजर रख रहा है।
मंत्रालय ने एक बयान में कहा, “इंडिगो ने तीन मार्च को जेद्दा से भारत के लिए 10 विशेष राहत उड़ान संचालित करने की योजना बनाई है, ताकि फंसे हुए यात्रियों की वापसी सुनिश्चित की जा सके। सभी आवश्यक मंजूरियों और हवाई क्षेत्र की मौजूदा स्थिति को ध्यान में रखते हुए ये उड़ान संचालित की जाएंगी। इंडिगो यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जेद्दा में भारतीय महावाणिज्य दूतावास के साथ समन्वय कर रहा है।”
भाषा जोहेब माधव
माधव
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
