मुंबई, छह फरवरी (भाषा) मुंबई हवाई अड्डे पर लैंडिंग के दौरान इंडिगो के एक विमान के लैंडिंग गियर लीवर में शुक्रवार को तकनीकी समस्या आ गई, हालांकि विमान को सुरक्षित रूप से उतार लिया गया है। सूत्रों ने यह जानकारी दी।
सूत्रों ने बताया कि ए321 नियो विमान में 210 से अधिक लोग सवार थे।
इंडिगो की ओर से इस बारे में कोई टिप्पणी नहीं की गई है।
सूत्रों ने बताया कि विमान का लैंडिंग गियर ‘ऑटोमैटिक मोड’ में काम नहीं कर रहा था, इसलिए पायलट ने ‘मैन्युअल मोड’ का उपयोग किया। समस्या को तुरंत हल कर लिया गया और विमान ने बाद में अपनी अन्य उड़ानों को सामान्य रूप से संचालित किया।
भाषा योगेश पवनेश
पवनेश
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
