नयी दिल्ली, 29 नवंबर (भाषा) अत्याधुनिक युद्ध क्षमताओं से लैस स्वदेशी उन्नत स्टील्थ फ्रिगेट ‘तारागिरी’ को भारतीय नौसेना को सौंप दिया गया है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।
नीलगिरि-श्रेणी (प्रोजेक्ट 17ए) के चौथे पोत और मझगांव डॉक शिपबिल्डिंग लिमिटेड (एमडीएल) द्वारा निर्मित तीसरे जहाज ‘तारागिरि’ (यार्ड 12653) को 28 नवंबर को मुंबई स्थित एमडीएल में भारतीय नौसेना को सौंपा गया। यह युद्धपोत डिजाइन और निर्माण में आत्मनिर्भरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।
नौसेना ने कहा कि यह स्वदेशी फ्रिगेट नेवल डिजाइन, स्टील्थ, फायरपावर, ऑटोमेशन और सर्वाइवेबिलिटी के मामले में बेमिसाल है, और युद्ध के मामले में ‘आत्मनिर्भरता’ का प्रतीक है।
भाषा जोहेब सुरेश
सुरेश
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
