scorecardresearch
Wednesday, 25 March, 2026
होमदेशभारत के परमाणु संयंत्रों ने 2024-25 में 56,681 एमयू बिजली का उत्पादन किया : जितेंद्र सिंह

भारत के परमाणु संयंत्रों ने 2024-25 में 56,681 एमयू बिजली का उत्पादन किया : जितेंद्र सिंह

Text Size:

नयी दिल्ली, 19 मार्च (भाषा) केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने बताया कि भारत के परमाणु ऊर्जा संयंत्रों में 2024-25 में 56,681 एमयू बिजली का उत्पादन हुआ जो 2022-23 में 45,855 एमयू और 2023-24 में 47,971 एमयू था।

एक एमयू बिजली का अर्थ 10 लाख यूनिट होता है।

मंत्री ने एक सवाल के लिखित जवाब में राज्यसभा को बताया कि कि राजस्थान परमाणु ऊर्जा संयंत्र-यूनिट 1 को छोड़कर, देश में वर्तमान में 24 परमाणु संयंत्रों से 8,780 मेगावाट की स्थापित परमाणु ऊर्जा क्षमता है।

कुल 13,600 मेगावाट क्षमता वाले 18 परमाणु ऊर्जा रिएक्टरों को चालू किया जाना है। इनमें निर्माणाधीन 10 परमाणु रिएक्टर शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि भारतीय नाभिकीय विद्युत निगम लिमिटेड वर्तमान में तमिलनाडु के कल्पक्कम में 500 मेगावाट की पीएफबीआर परियोजना का कार्यान्वयन कर रहा है। सरकार ने कल्पक्कम में 500 मेगावाट की दो इकाइयों वाले फास्ट ब्रीडर रिएक्टर 1 और 2 परियोजना के लिए परियोजना-पूर्व गतिविधियों को पूरा करने की मंजूरी दी है।

भाषा अविनाश माधव

माधव

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments