scorecardresearch
Tuesday, 3 March, 2026
होमदेशयूक्रेन के खारकीव में गोलाबारी में भारतीय छात्र की मौत

यूक्रेन के खारकीव में गोलाबारी में भारतीय छात्र की मौत

Text Size:

नयी दिल्ली, एक मार्च (भाषा) युद्ध प्रभावित यूक्रेन के खारकीव शहर में मंगलवार सुबह गोलाबारी में एक भारतीय छात्र की मौत हो गई। विदेश मंत्रालय ने यह जानकारी दी।

मंत्रालय ने ट्वीट किया, ‘अत्यंत दुख के साथ हम पुष्टि करते हैं कि आज सुबह खारकीव में गोलाबारी में एक भारतीय छात्र की जान चली गई।’

मंत्रालय ने कहा कि वह छात्र के परिवार के संपर्क में है। इसने कहा, ‘हम परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं।’

कई भारतीय अभी भी खारकीव में फंसे हुए हैं जहां रूस ने एक बड़ा सैन्य आक्रमण शुरू किया है।

विदेश मंत्रालय ने कहा कि विदेश सचिव रूस और यूक्रेन के राजदूतों से बात कर रहे हैं जिसमें वह उन भारतीय नागरिकों के लिए ‘तत्काल सुरक्षित मार्ग’ की भारत की मांग को दोहराएंगे जो अभी भी खारकीव और अन्य शहरों में संघर्ष क्षेत्रों में फंसे हैं।

इसने कहा, ‘इसी तरह की कार्रवाई रूस और यूक्रेन में हमारे राजदूतों द्वारा भी की जा रही है।’

भाषा नेत्रपाल पवनेश

पवनेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments