scorecardresearch
Monday, 2 March, 2026
होमदेशकच्चातीवू से रामेश्वरम तक 3,741 तीर्थयात्रियों को भारतीय तटरक्षक बल ने सुरक्षा प्रदान की

कच्चातीवू से रामेश्वरम तक 3,741 तीर्थयात्रियों को भारतीय तटरक्षक बल ने सुरक्षा प्रदान की

Text Size:

चेन्नई, दो मार्च (भाषा) भारतीय तटरक्षक बल ने तमिलनाडु और अन्य राज्यों से कच्चातीवू द्वीप स्थित सेंट एंटनी चर्च के वार्षिक दो दिवसीय उत्सव में गए 3,741 तीर्थयात्रियों को सुरक्षा प्रदान की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि यांत्रिक और गैर-यांत्रिक नौकाओं के इस बड़े काफिले को 27 फरवरी को रामेश्वरम से अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा रेखा तक सुरक्षा घेरे में ले जाया गया।

एक आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, श्रद्धालुओं की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए तटरक्षक इकाइयों ने श्रीलंकाई नौसेना के साथ समन्वय किया। यह उत्सव भारत और श्रीलंका दोनों के मछुआरा समुदायों के लिए महत्वपूर्ण धार्मिक आस्था का केंद्र है।

विज्ञप्ति में कहा गया कि तीर्थयात्री द्वीप पर रात बिताने के बाद तटरक्षक बल की सतही और हवाई निगरानी में सुरक्षित वापस लौट आए।

यह अभियान सीमा पार समुद्री तीर्थयात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए किए गए विशेष प्रयासों का हिस्सा था।

भाषा प्रचेता गोला

गोला

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments