scorecardresearch
Thursday, 12 March, 2026
होमदेशछत्तीसगढ़ के रायपुर में भारतीय वायु सेना के अधिकारी ने आत्महत्या की

छत्तीसगढ़ के रायपुर में भारतीय वायु सेना के अधिकारी ने आत्महत्या की

Text Size:

रायपुर, 11 मार्च (भाषा) छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में भारतीय वायु सेना (आईएएफ) के एक अधिकारी ने बुधवार को अपने घर पर कथित तौर पर फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि छत्तीसगढ़ में नक्सल रोधी अभियान से जुड़े विंग कमांडर विपुल यादव (39) का शव तेलीबांधा थाना क्षेत्र की विधायक कॉलोनी स्थित उनके घर के कमरे में लगे पंखे से लटके हुए पाया गया।

उन्होंने बताया कि घर के नौकर ने सुबह यादव का श‍‍‍व पंखे से लटका हुआ देखा और पुलिस को घटना की सूचना दी।

अधिकारियों ने बताया कि घटना के समय अधिकारी के दो बच्चे, एक बेटा और एक बेटी, दूसरे कमरे में सो रहे थे।

यादव की पत्नीं बेंगलुरु में आईटी की एक कंपनी में काम करती हैं।

उन्होंने बताया कि यादव ने 2014 में प्रेम विवाह किया था और शुरुआती जानकारी के मुताबिक दंपति के बीच अक्सर झगड़े होते थे।

अधिकारी ने बताया कि आंशका है कि पारिवारिक मनमुटाव की वजह से उन्होंने आत्महत्या की है।

अधिकारियों ने बताया कि मौके पर कोई सुसाइड नोट नहीं मिला और मामले की जांच के बाद ही कारण का पता लगाया जा सकेगा।

भाषा संजीव जितेंद्र

जितेंद्र

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments