scorecardresearch
Sunday, 29 March, 2026
होमदेशभारतीय वायुसेना ने पाक सीमा के पास पोकरण में 'वायुशक्ति' में दिखाई अपनी ताकत

भारतीय वायुसेना ने पाक सीमा के पास पोकरण में ‘वायुशक्ति’ में दिखाई अपनी ताकत

Text Size:

जैसलमेर, 27 फरवरी (भाषा) भारतीय वायुसेना ने शुक्रवार शाम भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास पोकरण में ‘वायुशक्ति’ अभ्यास में अपनी ताकत का प्रदर्शन किया जिसे देखने के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भी मौजूद थीं।

जैसलमेर जिले में थार के रेगिस्तानी इलाके में वायुसेना ने इस अभ्यास में अपनी जंगी ताकत दिखाई।

शुक्रवार शाम शुरू हुए इस अभ्यास के अवसर पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागडे और केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत भी मौजूदा थे। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगान व राष्ट्रगीत से हुई।

अभ्‍यास के दौरान तीन किलोमीटर के इलाके में फैले लक्ष्यों को दिखाया गया। प्रदर्शन के लिए बनाए गए लक्ष्यों में दुश्मन का रनवे, पेट्रोलियम भंडार, बंकर, राडार स्थल, टैंक और सशस्त्र काफिले, कम्युनिकेशन सेंटर, आतंकी शिविर, शस्त्र भंडार व हैंगर शामिल था।

इसके बाद लड़ाकू विमान व युद्धक हेलीकॉप्टर ने तालमेल बिठाकर ऑपरेशन शुरू किया।इसमें रणनीति बनाना, लक्ष्य को चिह्नित करना व लक्ष्यों को तबाह करना शामिल है।

इसके तहत जगुआर और मिराज लड़ाकू विमानों ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान अपने ‘हमले के समन्वित तरीके’ को दोहराते हुए एक साथ लक्ष्यों को निशाना बनाया। सुखोई लड़ाकू मिान ने ‘आतंकी शिविर’ पर हमला किया।

स्वदेशी हल्के लड़ाकू हेलीकॉप्टर ‘प्रचंड’ ने नकल ‘रीफ्यूलिंग पॉइंट’ पर हमला करके अपनी फुर्ती दिखाई। अपाचे लड़ाकू हेलीकॉप्टर, मिराज लड़ाकू विमान और एमआई-17 वी5 हेलीकॉप्टर ने भी समन्वित ऑपरेशन में हिस्सा लिया।

भाषा पृथ्वी

संतोष

संतोष

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments