scorecardresearch
Tuesday, 14 April, 2026
होमदेशभारत ने जम्मू कश्मीर पर ओआईसी के बयान को खारिज किया

भारत ने जम्मू कश्मीर पर ओआईसी के बयान को खारिज किया

Text Size:

नयी दिल्ली, पांच अगस्त (भाषा) भारत ने जम्मू कश्मीर पर दिए गए बयान को लेकर शु्क्रवार को इस्लामिक सहयोग संगठन (ओआईसी) पर निशाना साधा।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा कि इस तरह के बयान केवल ओआईसी को एक ऐसे संगठन के रूप में उजागर करते हैं जो ‘‘आतंकवाद के जरिये चलाये जा रहे सांप्रदायिक एजेंडे’’ के लिए समर्पित है।

बागची ने कहा, ‘‘जम्मू कश्मीर पर ओआईसी महासचिवालय के आज के बयान कट्टरता की बू आती है।’’

उन्होंने जोर देकर कहा कि केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर ‘‘भारत का एक अभिन्न और अविभाज्य’’ हिस्सा है और हमेशा रहेगा।

जम्मू कश्मीर का विशेष दर्जा समाप्त किये जाने की तीसरी वर्षगांठ पर ओआईसी ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से संयुक्त राष्ट्र के प्रासंगिक प्रस्तावों के अनुसार ‘‘विवाद’’ को हल करने के लिए कदम उठाने का आह्वान किया।

भाषा

देवेंद्र राजकुमार

राजकुमार

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments