scorecardresearch
Monday, 1 December, 2025
होमदेश‘वर्ल्डस्किल एशिया’ प्रतियोगिता में आठवें स्थान पर रहा भारत

‘वर्ल्डस्किल एशिया’ प्रतियोगिता में आठवें स्थान पर रहा भारत

Text Size:

नयी दिल्ली, 30 नवंबर (भाषा) भारत ‘वर्ल्डस्किल एशिया’ प्रतियोगिता में आठवें स्थान पर रहा, जिसमें उसे एक रजत, दो कांस्य और तीन उत्कृष्टता पदक मिले। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

भारत ने पहली बार इस प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था।

यह प्रतियोगिता 27 से 29 नवंबर तक चीनी ताइपे में हुई।

भारतीय दल में 23 प्रतियोगी शामिल थे, जिन्होंने 29 देशों की इस प्रतियोगिता में 21 कौशल श्रेणियों में हिस्सा लिया।

एक आधिकारिक बयान के मुताबिक, महिला प्रतियोगियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए पदक तालिका में महत्वपूर्ण योगदान दिया और भारत के कौशल पारिस्थितिकी तंत्र में युवतियों की बढ़ती भूमिका को रेखांकित किया।

कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्री जयंत चौधरी ने कहा, “वर्ल्डस्किल एशिया 2025 में भारत का प्रदर्शन हमारी युवा प्रतिभाओं के आत्मविश्वास, रचनात्मकता और अनुशासन को दर्शाता है। यहां प्राप्त प्रत्येक पदक और प्रत्येक सम्मान हमारे प्रतिस्पर्धियों की कड़ी मेहनत, उनके प्रशिक्षकों के समर्पण और भारत के कौशल पारिस्थितिकी तंत्र की बढ़ती ताकत का प्रमाण है।”

‘वर्ल्डस्किल एशिया 2025’ में 44 कौशल श्रेणियों में 500 से अधिक प्रतियोगियों ने भाग लिया, जो लगभग 29 एशियाई सदस्य और अतिथि देशों का प्रतिनिधित्व कर रहे थे।

भाषा जितेंद्र पारुल

पारुल

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments