नयी दिल्ली, 27 मार्च (भाषा) केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने नेतृत्व में महिलाओं की बढ़ती भूमिका को रेखांकित करते हुए कहा कि भारत को महिलाओं के नेतृत्व में आगे बढ़ने की आदत डालनी होगी और पुरुषों को अपने सोच में बदलाव लाना होगा।
एसोसिएटेड चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री ऑफ इंडिया (एसोचैम) के ‘वीमेन 2047’ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सिंह ने कहा कि विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्धि हासिल करने वाली महिलाओं को मिल रही पहचान, उनकी बढ़ती भागीदारी को दर्शाता है।
उन्होंने कहा, “हमें महिलाओं के नेतृत्व में काम करने की आदत डालनी होगी। इससे भी ज्यादा जरूरी है कि पुरुषों की मानसिकता में बदलाव आए, ताकि वे महिलाओं के नेतृत्व को स्वीकार करने के लिए तैयार हों।”
उन्होंने कहा कि महिलाओं के लिए “काफी संवेदनशीलता के साथ तैयार की गई कई व्यवस्थाएं” लागू की गई हैं, जिनमें करियर योजनाएं, प्रवेश कार्यक्रम, छात्रवृत्तियां, फेलोशिप और महिला विश्वविद्यालयों के लिए समर्थन शामिल हैं।
भाषा
राखी दिलीप
दिलीप
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
