नयी दिल्ली, 26 जनवरी (भाषा) उपराष्ट्रपति सी पी राधाकृष्णन ने सोमवार को 77वें गणतंत्र दिवस पर देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व के शाश्वत आदर्शों पर स्थापित एक जीवंत गणराज्य के रूप में जश्न मनाने का अवसर है।
उन्होंने कहा कि 26 जनवरी न केवल संविधान निर्माताओं की दूरदर्शिता और बुद्धिमत्ता को याद करने का दिन है, बल्कि इसमें निहित लोकतांत्रिक मूल्यों को बनाए रखने में नागरिकों के कर्तव्यों और जिम्मेदारियों की पुष्टि भी है।
उपराष्ट्रपति ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया, ‘‘विभिन्न क्षेत्रों में राष्ट्र की उल्लेखनीय उपलब्धियां हमारी संस्थाओं की मजबूती, हमारे लोगों के लचीलेपन और समर्पण तथा 2047 में विकसित भारत की ओर अग्रसर होने के हमारे सामूहिक संकल्प का प्रमाण हैं।’’
उन्होंने कामना की, ‘‘यह गणतंत्र दिवस हम सभी को एकता को मजबूत करने, समावेशिता को बढ़ावा देने और हमारे प्यारे गणतंत्र की प्रगति और समृद्धि के लिए अटूट प्रतिबद्धता के साथ काम करने के लिए प्रेरित करे।’’
भाषा गोला मनीषा अविनाश
अविनाश
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
