scorecardresearch
Thursday, 12 March, 2026
होमदेशभारत सीओपी28 में आशा के अनुरूप परिणाम लाने में मदद कर सकता : यूएनएफसीसीसी

भारत सीओपी28 में आशा के अनुरूप परिणाम लाने में मदद कर सकता : यूएनएफसीसीसी

Text Size:

नयी दिल्ली, 24 फरवरी (भाषा) भारत और जी-20 के अध्यक्ष के तौर पर उसकी प्रभावी भूमिका सीओपी28 में आशा क अनुरूप परिणामों को प्राप्त करने और स्पष्ट राजनीतिक मसौदा बनाने में सहायक हो सकती है। संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन के प्रारूप समझौते (यूएनएफसीसीसी) के कार्यकारी सचिव साइमन स्टिल ने शुक्रवार को यह बात कही।

एनर्जी एंड रिसोर्स इंस्टीट्यूट द्वारा आयोजित विश्व स्थायी विकास सम्मेलन (डब्ल्यूएसडीएस) में सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि जी-20 देश 80 प्रतिशत वैश्विक ग्रीन हाउस गैस उत्सर्जन के लिए जिम्मेदार हैं। इन देशों में लक्षित नीतिगत फैसला होगा जो बाजार को बदलाव हासिल करने का संकेत देगा।

स्टिल ने कहा, ‘‘ अगले करीब 10 महीने हमारे पास विशेष मौका है कि जलवायु परिवर्तन के मामले में दुनिया के लिए जरूरी बदलाव करें; यह सीओपी28 परिवर्तनकारी दशक में निर्णायक क्षण बनाने का अवसर है। प्रत्येक कार्य क्षेत्र में भारी अंतराल जैसे शमन, अनुकूलन, हानि और क्षति और वित्त को उच्चतम स्तर पर खत्म करने के लिए अभूतपूर्व सहयोग और समर्थन की आवश्यकता होती है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हम मानते हैं कि भारत और जी-20 अध्यक्ष के तौर पर उसकी प्रभावी भूमिका हमें स्पष्ट राजनीतिक मसौदा तैयार करने और हमारी उम्मीद के अनुरूप सीओपी28 के नतीजों को प्राप्त करने में मदद कर सकती है।’’

भाषा धीरज माधव

माधव

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments