scorecardresearch
Sunday, 21 December, 2025
होमदेशइंदर सिंह उबोवेजा ने छत्तीसगढ़ के प्रमुख लोकायुक्त पद की ली शपथ

इंदर सिंह उबोवेजा ने छत्तीसगढ़ के प्रमुख लोकायुक्त पद की ली शपथ

Text Size:

रायपुर 27 अगस्त (भाषा) छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका ने मंगलवार को न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) इंदर सिंह उबोवेजा को राज्य लोक आयोग के प्रमुख लोकायुक्त पद की शपथ दिलाई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि राज्यपाल डेका ने न्यायमूर्ति उबोवेजा को राजभवन में प्रमुख लोकायुक्त पद की शपथ दिलाई। उन्होंने ईश्वर के नाम पर शपथ ली।

उन्होंने बताया कि राज्य की अतिरिक्त मुख्य सचिव रेणु पिल्ले ने शपथ प्रक्रिया पूर्ण कराई। शपथ के बाद राज्यपाल डेका और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पुष्पगुच्छ भेंटकर उबोवेजा का अभिवादन किया।

न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) उबोवेजा 27 जनवरी, 2014 से 31 मई, 2016 तक छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के न्यायाधीश रहे। उन्होंने न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) टी पी शर्मा का स्थान लिया है। शर्मा को 27 अक्टूबर, 2018 को राज्य में प्रमुख लोकायुक्त नियुक्त किया गया था।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष रमन सिंह, रायपुर के सांसद बृजमोहन अग्रवाल और अन्य जनप्रतिनिधि तथा वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

भाषा संजीव मनीषा संतोष

संतोष

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments